
घाटशिला : घाटशिला की मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य राज्यकीय सड़क जर्जर हो गयी है. इस कारण सड़क पर आये दिन दुर्घटना होती रहती रही है. हालत यह है कि सड़क पर गड़ढे उभर आये हैं. सबसे अधिक परेशानी पुलपुलिया के समीप होती है. पुल के समीप गड्ढे होने के कारण दो पहिया और वाहन आये दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. कई पुल ऐसे हैं, जो पूरी तरह से जर्जर है. पुल के समीप सड़क पर बने गड्ढे से लोहे का छड़ दिखना शुरू हो गया है, जिससे कभी भी पुल धवस्त होने की आशंका बनी हुई है. मुसाबनी-जादूगोड़ा राज्यकीय मुख्य सड़क के बारे में आपको बता दे कि यह सड़क मुसानबी और घाटशिला को हाता और जमशेदुपर से जोड़ती है. इसी सड़क पर से हजारों वाहनों का प्रतिदिन आना-जाना होता है. सबसे अधिक परेशानी इस बात की है कि इस सड़क पर चाईबासा, बड़बिल की तरफ से सैकड़ों भारी वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है. बडबिल से लौह अस्यक लेकर भारी ट्रेलर और हाइवा का आना-जाना है. तेज गति से ये वाहन आते-जाते हैं. तेज गति और सड़क पर गड्ढे होने पर असंतुलित होकर भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं. बड़बिल से लौह अयस्क, मिट्टी लेकर आ रहे एक ट्रेलर असंतुलित हो कर चापड़ी गांव के समीप पुल के पास नाले में घुस गय. हॉलाकि इस दुर्घटना में ड्राइवर बाल-बाल बच गया, लेकिन दुर्घटना इतना भयावाह थी कि कुछ भी हो सकता था. चापड़ी पुल भी जर्जर हो चुका है. पुल की हालत यह है कि सड़क चौड़ी है और पुल संकीर्ण, पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण दूर से पता नहीं चलता और तेज गति से आ रहे वाहन पुल से बचते-बचाते नाले में घुस जाते हैं. आपको बता दे कि इस राज्यकीय सड़क को एनएच का दर्जा भी दे दिया गया है. करीब तीन साल पहले इस सड़क को टीपीएल कंपनी के द्वारा हाता से ओडिशा सीमा तक करोड़ की लागत से बनाया गया था. इस सड़क पर आज भी गुड़ाबांधा इलाके में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन टीपीएल कंपनी ने सड़क मरम्मत से इंकार किया है और कहा है कि मरम्मत का कार्य टीपीएल कंपनी का नही है. इन दिनों लगातर भारी वाहनों से सड़क की दुर्दशा हो रही है, जिसे देखने-सुनने वाला कोई नही हैं. फिलहाल जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.



