
पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत के पुष्पनगर में अपराधियों ने बम मारकर मानिकपाड़ा के मुखिया कौशर अली और उनकी तीन साल की बेटी की जान ले लीं. अपराधियों के इस बमबारी में पत्नी, बेटा और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गये है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. बताया जाता है कि मानिकपाड़ा के मुखिया कौशल अली अपनी बेटी, बेटा और पत्नी के साथ घर की ओर जा रहे थे कि झिरहाटी पश्चिमी के पुष्पनगर पल्वनतल्ला के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ बम से गाड़ी पर ही हमला बोल दिया. बम से मुखिया और उसकी तीन साल की बेटी के चिथड़े उड़ गये. देखते देखते अफरा-तफरी मच गयी. चीख पुकार और बम की आवाजों से एरिया दहल गया. किसी तरह घायल तक लोग पहुंच सके, लेकिन तब तक मुखिया और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी जबकि बेटा और पत्नी के साथ ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जाता है कि ये सारे लोग चार पहिया वाहन से जा रहे थे कि रास्ते में इस गटना को अंजाम अपराधियों ने दिया. मामले की जांच की जा रही है.







