अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बोकारो स्टील के डीजीएम नवनीत कुमार से अपराधियों ने मारपीट कर दो सोने की अंगूठी और मोबाइल की छिनतई कर ली. पैदल चल रहे तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम दिया है. सेक्टर 4 थाने में अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी. घटना सेक्टर चार के सर्कस मैदान के पास हुई है. बोकारो के सेक्टर तीन के रहने वाले बोकारो स्टील के डीजीएम नवनीत कुमार सवेरे मॉर्निंग वॉक करने निकले थे. जब वह सेक्टर चार स्थित सर्कस मैदान के पास पहुंचे तो पहले से घटना को अंजाम देने के लिए मौजूद तीन अपराधियों ने नवनीत कुमार को पीछे से गमछा डालकर घसीटते बीआरएल ऑफिस के पास ले गए और उनको मारपीट करते हुए धारदार हथियार के बल पर दो सोने की अंगूठी और एक मोबाइल को छीन कर फरार हो गए. नवनीत कुमार ने सेक्टर चार थाने में लिखित मामला दर्ज कराया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जल्द अपराधियों को पकड़ने की बात कही है.



