
बोकारो : बोकारो के रामनगर कॉलोनी स्थित बोलूर बांध के समीप होने वाले चार दिवसीय 24 कुण्डीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ के लिए बुधवार को चार दिवसीय का आयोजन हुआ है. रामनगर कॉलोनी के आयोजनकर्ता समाजसेवी लीला देवी ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश से संचालित इस 24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण करना है. जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डाली है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में शांति रहे और सभी लोग इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले इसमें जुड़ने के बहुत फायदा है. लोगों से में यही कहना है कि तीसरे दिन भी यहां पर हजारों का भीड़ लगा हुआ है.



