रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर बुधवार को आहूत की गयी है. दोपहर 3 बजे से यह मीटिंग होगी. इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है. इसके तहत कहा गया है कि मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. घाटशिला उपचुनाव मंगलवार को है. उसके दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक होगी. इससे पहले भी कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 16 प्रस्ताव को पारित किया गया था. इस बार कई सारे लंबित मसले को मंजूरी दी जायेगी. इसको लेकर तैयारी की गयी है. कैबिनेट में कई प्रस्ताव लाये जा सकते है. नगर निकायों के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के देश के मुताबिक, फैसला लिया जा सकता है.




