
चक्रधरपुरः देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्म दिन के अवसर पर चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती युवा संगठन के सदस्यों ने कंसारीसाई के पाठपीड़ा पाउड़ी मंदिर परिसर में गुलमोहर एवं कदम का पौधा लगाएं. इस दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने मिल कर पाउड़ी मंदिर परिसर का साफ सफाई करने के उपरांत मंदिर में पूजा अर्चना कर महेंद्र सिंह धोनी के लंबी आयु की कामना किया है. इस क्रम में संगठन के प्रमुख समाजसेवी हिमांशु जेना एवं विष्णु महाराणा ने कहां कि पर्यावरण संतुलन रखना ही प्राकृतिक संरक्षण करना है. पौधरोपण के साथ जागरूकता फैलाते हुए कहा कि अपने जीवन काल में कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाएं. वहीं संगठनों का कहना है कि अगले महीने के अंत तक इस मंदिर परिसर में फूल और फलदार पौधे लगाने की योजना है. मौके पर सक्रिय सदस्य हिमांशु जेन , विष्णु महाराणा, उमेश मोदक, अभिनाश सिंह, विवेक राठौर, अंकित सिंह, मुकेश मोदक, सीव संकर महांती, राहुल मोदक, विष्णु मिस्त्री, गणेश चौधरी, सोनू साहू, महेश साहू आदि उपस्थित थे.




