दुमका: दमका जिले में डायन बिसाही के संदेह में रिश्तेदारों ने पिता- पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाई में 40 वर्षीय बेटे नरेश राणा की मौत हो गयी जबकि 75 वर्षीय पिता वर्धन राणा गंभीर रुप से घायल है. जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुलाब मड़ैया के पिता दीबू मड़ैया लंबे समय से बीमार थे. बीमारी ठीक न होने पर परिजनों ने नरेश राणा की मां पर डायन संदेह का आरोप लगाया और परेशान करने लगे. अगस्त 2024 में नरेश ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को समझाया. लेकिन वे दोबारा डायन संदेह का आरोप लगा कर परेशान करने लगे. मंगलवार सुबह आरोपी घर में घुसे और पिता- पुत्र को बाहर घटीसकर लाया और जमकर पिटाई कर दी. नरेश राणा को बिजली के पोल से बांधकर रॉड से पिटाई की.पिता को पीटा और गोली मार दी, गोली उनके हाथ में लगी. घटना के बाद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी.(नीचे भी पढे)
मौके पर पुलिस पहुंची और नरेश को पोल से खोला और घायल पिता को दुमका सरकार अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान नरेश ने दम तोड़ दिया. जबकि पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक नरेश की मां ने सात लोगों के प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. बुधवार को नरेश का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक नरेश शादीशुदा है,उनके दो बच्चे है. वह खेती बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घायल वर्धन राणा सेना के रिटायर है. दुमका के एसपी पीतम्बर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि डायन-बिसाही का यह मामला गंभीर है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



