• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-election-2019-कोल्हान के सीटों में छिटपुट वारदातों को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, जमशेदपुर के शहरी इलाके में काफी कम, गांव में जमकर पड़े वोट, पिछले साल की अपेक्षा जमशेदपुर में कम मतदान, कोल्हान के तीनों जिले का जानिये वोटिंग प्रतिशत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे.

जमशेदपुर : कोल्हान के सभी सीटों पर छिटपुट वारदातों को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा. जमशेदपुर पूर्वी के इवीएम के विवाद को छोड़ दिया जाये तो जमशेदपुर के लगभग सारे सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ. जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने शनिवार को मतदान के बाद समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मतदान प्रक्रिया की समाप्ति के पश्चात मतदान प्रतिशत एवं अन्य निर्वाचन संबधी जानकारियों से प्रेस प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई. वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों यथा 44- बहरागोड़ा, 45-घाटशिला, 46-पोटका एवं 47-जुगसलाई में अपराह्न 3 बजे तथा 48-जमशेदपुर(पूर्वी) एवं 49-जमशेदपुर(पश्चिमी) में मतदान प्रक्रिया अपराह्न 5 बजे संपन्न हुई. मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, इस हेतु पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल एवं झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. 10 कलस्टर को छोड़कर बाकि सभी मतदान दल वापस जमशेदपुर स्थित कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में पर्याप्त सुरक्षा के साथ पहुंच रहे हैं. स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ADVERTISEMENT
सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी एस कार्तिक.

प्रेस वार्ता में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार उपस्थित थे. दूसरी ओर, पश्चिम सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल द्वारा समाहरणालय स्थित कंट्रोल रूम से मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गयी. अरवा राजकमल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा है.इधर सरायकेला और खरसावां सीटों पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया. वही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए मतदान को लेकर जिले के उपायुक्त ए दोड्डे ने जिले के मतदाताओं, राजनीतिक दलों और सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति आभार प्रकट की है. उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार 80 फ़ीसदी से भी अधिक दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो एक अच्छा संकेत है. उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. सरायकेला विधानसभा सीट पर 60. 05% और खरसावां विधानसभा सीट पर 62. 22 % मतदान हुआ है. उधर सभी बूथों से ईवीएम पहुंचने की प्रक्रिया जारी है. संवेदनशील क्लस्टरों से ईवीएम कल सुरक्षा व्यवस्था के साथ वज्र गृह लाया जाएगा. सरायकेला स्थित काशी साहू कॉलेज में वज्र गृह बनाया गया है. जहां तीन स्तर की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.

सरायकेला-खरसावां जिले के दो सीटों पर वोटिंग की स्थिति :

  1. सरायकेला-60. 05%
  2. खरसावां-62. 22 %

पश्चिम सिंहभूम जिले का मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा-सभी पांच विधानसभा मिलाकर-44.73 फीसदी

  1. चाईबासा(अ.ज.जा)- 65.09 %
  2. मंझगांव(अ.ज.जा)- 66.84%
  3. जगन्नाथपुर(अ.ज.जा)- 62.57%
  4. मनोहरपुर(अ.ज.जा)- 60.03%
  5. चक्रधरपुर(अ.ज.जा)- 65.61%
    जमशेदपुर में मतदान प्रतिशत के आंकड़े सभी छह विधानसभा मिलाकर- 42.72%
  6. बहरागोड़ा-75.36 फीसदी (2014 में 76 फीसदी)
  7. घाटशिला-70.37 फीसदी (2014 में 69.26 फीसदी)
  8. पोटका-67.87 फीसदी (2014 में 68.71 फीसदी)
  9. जुगसलाई-65.78 फीसदी (2014 में 67.38 फीसदी)
  10. जमशेदपुर(पूर्वी)-56.30 फीसदी (2014 में 60.90 फीसदी)
  11. जमशेदपुर(पश्चिमी)-54.41 फीसदी (2014 में 59.67 फीसदी)
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी
खबर

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

July 16, 2026
Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
खबर

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

July 16, 2026
Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार
खबर

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

July 16, 2026
Next Post
jharkhand-election-2019-सिदगोड़ा से सरायकेला मतदान करने गए जीजा साले को कार ने मारी टक्कर, जीजा की हुई मौत

jharkhand-election-2019-सिदगोड़ा से सरायकेला मतदान करने गए जीजा साले को कार ने मारी टक्कर, जीजा की हुई मौत

जमशेदपुर की सभी छह विस क्षेत्रों से वज्रगृह पहुंचे ईवीएम, स्क्रूटनी जारी

जमशेदपुर की सभी छह विस क्षेत्रों से वज्रगृह पहुंचे ईवीएम, स्क्रूटनी जारी

झारखंड स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड में ठेकेदारी में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, टीएमएच में था इलाजरत

झारखंड स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड में ठेकेदारी में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, टीएमएच में था इलाजरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur gangster vikram sharma murder case – देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर और लोहरदगा के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम

Jamshedpur accident – परसुडीह में अनियंत्रित कंक्रीट मिक्सर मशीन सड़क के बीचों-बीच पलटी, घंटों बाधित रहा आवागमन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur gangster vikram sharma murder case – देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर और लोहरदगा के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम

Jamshedpur accident – परसुडीह में अनियंत्रित कंक्रीट मिक्सर मशीन सड़क के बीचों-बीच पलटी, घंटों बाधित रहा आवागमन

Jamshedpur kidnapping : परसुडीह में कन्वाई चालक का अपहरण, जानलेवा हमला, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News