
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन समिति की टीम शनिवार को जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) का दौरा किया. वहां के लोगों की शिकायत थी कि वहां यूरेनियम का टेलिंग पोंड बना दिया गया है, जिससे लोगों का आबोहवा प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा वहां से निकलने वाले कचड़े और गिले द्रव्य से ल लोगों का जीना दुभर हो जा रहा है जबकि खेतों में भी इसको फेंक दिया जा रहा है. इससे विकिकरण फैलने का खतरा बना हुआ है. इस दौरान विधानसभा समिति ने तुरामडीह और जादूगोड़ा यूरेनियम टेलिंग पोंड का निरीक्षण किया. इस समिति की सभापति झामुमो की ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो है.

इसमें मांडर के कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की, पोटका विधायक संजीव सरदार, सिसई के विधायक जिग्गा होरो समेत अन्य लोग शामिल है. इन लोगों ने यूरेनियम के टेलिंग पोंड का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर सभापति विधायक सविता महतो गुस्से से आग बबुला हो गयी. उन्होंने तत्काल यूसिल प्रबंधन को इन समस्याओं को दूर करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा. इससे पहले सविता महतो ने कई इलाके का दौरा भी किया था. उन्होंने जमशेदपुर के खैरबनी में बनने वाले कचड़ा डंपिंग प्लांट के काम को भी रुकवा दिया है.



