गिरिडीह : गिरिडीह जिला झामुमो कार्यालय में आज हुई एक बैठक में जिला युवा मोर्चा के विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा गया कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी. जिला युवा अध्यक्ष दिलीप मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि एवं जिला झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला सचिव महालाल सोरेन विशिष्ट अतिथि थे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि युवा मोर्चा के विस्तार से गिरिडीह जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पहली बार गिरिडीह जिले में युवा मोर्चा की बैठक से मन खुश है. यह निश्चित रूप से एक नय़ी राजनीति की शुरुआत है. झामुमो परिवार में सभी नए साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन है. जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झामुमो जिला समिति एक मातृ संगठन है और इससे जुड़े सभी संगठनों को जिला समिति हर संभव मदद करेगी. जिला सचिव ने आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि आज झामुमो अपना स्वर्ण जयंती मनाने जा रही है, इसके पीछे सैकड़ों लोगों की कुर्बानी छिपी हुई है. युवा अध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि संगठन के हर वर्ग को मजबूत करना संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है और संगठन हर सुख-दुख में अपने कार्यकर्ताओ के साथ खड़ा है.















