रांची : खाड़ी देशों में युद्ध के बीच झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला किया है. इस दौरान राशन कार्ड धारियों के बीच केरोसिन तेल की आपूर्ति की जायेगी. पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के दिक्कतों के बीच यह फैसला सरकार ने ग्रामीणों के लिए किया है. झारखंड में कुल 972 हजार लीटर केरोसिन तेल का वितरण किया जायेगा. इसके लिए ग्रामीणों को अब स्टोव की व्यवस्था करनी होगी, ताकि वे आराम से बिना झंझट के खाना बना सके. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम में 96 हजार, पश्चिम सिंहभूम में 60 हजार और सरायकेला खरसावां जिले में 36 हजार ग्रामीणों के बीच किरोसिन तेल का वितरण किया जाना है. यह आदेश झारखंड के सभी जिलों के लिए है. केरोसिन तेल का वितरण जनवितरण प्रणाली दुकानों से किया जायेगा. यह केरोसिन तेल सभी प्रकार के कार्डधारियों को मिलेगा. इसके लिए कार्डधारक को राशि भुगतान करना होगा. करीब 70 रुपये प्रति लीटर की दर से केरोसिन तेल दिया जायेगा. पहले आओ और पहले पाओ के तहत केरोसिन तेल का वितरण होगा. पीडीएस दुकानदारों को केरोसिन तेल प्राप्त करने के लिए जिला अपूर्ति कार्यालय को अपनी मांग देनी होगी और राशि जमा करना है. (नीचे पढ़ें किस जिले में कितना मिलेगा केरोसिन तेल)
जिलेवार केरोसिन तेल आवंटन की स्थिति (लीटर में)
जिला — हाउस होल्ड — आवंटन
रांची अनुभाजन –1,92,766 — 36,000
रांची ग्रामीण — 4,27,327 — 84,000
खुंटी — 1,21,836 — 12,000
गुमला — 2,06,806 — 24,000
सिमडेगा — 1,32,064 — 24,000
लोहरदगा — 1,11,667 — 12,000
पूर्वी सिंहभूम अनुभाजन — 1,75,032 — 24,000
पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण — 3,23,588 — 72,000
पश्चिमी सिंहभूम — 3,90,297 — 60,000
सरायकेला खरसांवा — 2,54,127 — 36,000
पलामू — 4,63,198 — 60,000
लातेहार — 1,57,060 — 24,000
गढ़वा — 3,02,580 — 36,000
हजारीबाग — 3,82,228 — 48,000
रामगढ़ — 1,79,505 — 12,000
कोडरमा — 1,46,852 — 24,000
बोकारो — 4,25,256 — 60,000
धनबाद अनुभाजन –2,05,576 — 24,000
धनबाद ग्रामीण — 3,15,198 — 48,000
गिरिडीह — 4,85,547 — 60,000
चतरा — 2,31,414 — 36,000
दुमका — 3,03,504 — 48,000
जामताड़ा — 1,83,739 — 24,000
गोड्डा — 2,82,837 — 36,000
पाकुड़ — 2,12,612 — 24,000
साहेबगंज — 2,52,805 — 48,000
देवघर — 2,99,472 — 36,000



