
रांची : झारखंड के मंत्रिमंडल विस्तार की कोशिशें तेज हो चुकी है. 28 जनवरी 2020 को मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. यह संभव है कि आठ विधायक को मंत्रीपद की शपथ दिलायी जायेगी. कांग्रेस के साथ मंत्रीपद को लेकर किचकिच चल रहा है. बताया जाता है कि कांग्रेस चाहती है कि और तीन विधायक को मंत्री बनाया जाये जबकि झामुमो चाहती है कि कांग्रेस को दो ही विधायक को मंत्री बनाया जाये. बताया जाता है कि हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से समय मांगा है. 28 जनवरी 2020 को शाम चार बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होने की उम्मीद है. झामुमो से पांच और तीन कांग्रेस से मंत्री बनेंगे. वैसे झामुमो चाहती है कि दो ही मंत्री बनाया जाये. अगर ज्यादा विवाद होगा तो सात ही लोग मंत्रीपद की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन की सरकार का विस्तार 24 जनवरी 2020 को ही होना था, लेकिन 23 जनवरी 2020 को अचानक से शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिाय गया. हेमंत सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में हुए नरसंहार को आधार बताते हुए शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया था, लेकिन चर्चा यह थी कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में जाने वाले थे और मंत्रिमंडल में मंत्रीपद देने के लिए यह विस्तार रोक दिया गया था, ऐसी चर्चा थी.
नीचे देखिये सूची :
कांग्रेस से यह बन सकते है मंत्री : (आलमगीर आलम और डॉ रामेश्वर उरांव पहले से बन चुके है मंत्री)
- जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता
- बेरमो से विधायक और इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह
- महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह.
झामुमो के ये विधायक बन सकते है मंत्री : (हेमंत सोरेन ही सिर्फ अभी मुख्यमंत्री है, राजद से सत्यानंद भोक्ता मंत्रीमंडल में शामिल है) - महेशपुर से विधायक स्टीफन मरांडी
- सरायकेला से विधायक चंपई सोरेन
- मधुपुर से विधायक हाजी हुसैन अंसारी
- चाईबासा से विधायक दीपक बिरुआ
- डुमरी से विधायक जगरनाथ महतो
- गढ़वा के विधायक मिथिलेश ठाकुर उर्फ मुन्नु ठाकुर
- मनोहरपुर से विधायक जोबा मांझी
- जामा से विधायक सीता सोरेन







