
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना सोमवार तड़के 4.30 बजे के पहले की बताई जा रही है. जुगसलाई पुलिस के अनुसार सुबह 4.30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने सड़क से उसका शव बरामद किया था. व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचल गया है जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है. पुलिस ने उसकी जांच करने पर भी किसी तरह का पहचान पत्र नहीं बरामद किया है. शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







