जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का देवघर आगमन हुआ. इसके पश्चात राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया. इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उनके साथ परिजन मौजूद थे. राज्यपाल ने हाल ही में अपने बेटे की शादी की है. शादी के बाद वे भगवान बैद्यनाथ का आभार जताने आये थे. इस दौरान उनके परिजन मौजूद थे.















