जमशेदपुर: इस वर्ष सावन में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा सामूहिक जलाभिषेक के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन केवल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर में किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष डॉक्टर कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह ने बताया कि 28 जुलाई सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से बिरला मंदिर के शिवलिंग पर सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की विभिन्न इकाइयों की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया जाएगा. भजन के बाद सभी के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की गई है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सावन के आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्त्व को घर घर तक पहुंचाना है. इस आयोजन में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की आदित्यपुर, बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी, साकची, गोलमुरी, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, बारीडीह, टेल्को, बिरसानगर, जुगसलाई, बागबेड़ा, सुंदरनगर इकाई की सहभागिता रहेगी.



