
जमशेदपुर : झारखंड में नयी सरकार आने के बाद अब तक के सबसे बड़े नरसंहार को झारखंड सरकार ने गंभीरता से लिया है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पश्चिम सिंहभूम पहुंचे. वे खुद गुड़िया थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा गांव पहुंचे और मृतकों के परिवार से बातचीत की और सांत्वना दिया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पस्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल और पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा से बातचीत की. इसके अलावा वहां क्यों हुआ और किस तरह घटना हुई है, उसकी भी जानकारी ली. खुद मुख्यमंत्री वहां के ग्रामीणों के साथ भी बातचीत की ौर कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देना क्षम्य नहीं हो सकता है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के आला अधिकारी भी थे. इन लोगों ने पूरी जानकारी लेने के बाद लौटे. वहां के स्थानीय विधायक भी झामुमो के ही है, जिस कारण झामुमो के विधायक को जनता के साथ मिलकर काम करने की भी अपील की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.








