रांची : जैक के द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार यानी 14 मार्च से शुरु होने जा रही है. जिसके लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा में 7.68 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेगे. जिसमें मैट्रिक के 4.34 लाख छात्र और इंटर के 3.34 लाख छात्र हिस्सा लेगे. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 से 1:05 बजे तक चलेगी , वहीं इंटर की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक होगी. मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल को वहीं इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होगी. इस वर्ष होने वाली परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इस बार जैक ने अपनी परीक्षा पैर्टन में बदलाव किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. इसके तहत विद्यार्थियों से टर्म-1 और टर्म-2 पैटर्न में क्रमश: ऑब्जेक्टिव यानी मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन और सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. इसके लिए समय का भी बटवारा किया गया है. एमसीक्यू प्रश्नों को ओएमआर शीट पर हल करने के लिए मैट्रिक के विद्यार्थियों को 09:45 से 11:20 बजे तक और इंटर के विद्यार्थियों को 02 से 03:35 बजे तक का समय दिया जाएगा और सब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने के लिए मैट्रिक के विद्यार्थियों को 11:25 से 01:05 बजे तक और इंटर के विद्यार्थियों को 03:40 से 05:20 बजे तक का समय मिलेगा. दोनों ही वर्ग के विद्यार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा. सब्जेक्टिव भाग में तीन प्रकार के प्रश्न- अतिलुघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे. इनके उत्तर लिखते समय विद्यार्थियों को अपनी शब्द सीमा पर ध्यान देना होगा.




