जमशेदपुर : सोमवार की सुबह सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच 33 पर एक मिनी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद चालक वैन सहित घायलों को लेकर टीएमएच पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी बिहार के पटना से रिशेप्शन समारोह से लौट रहे थे. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. चांडिल के पास अचानक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई निवासी कारोबारी की बेटी की शादी पटना में हुई थी. युवती के परिजन रिसेप्शन में शामिल होने पटना गए थे. बीती रात सभी वापस लौट रहे थे. चांडिल पहुंचते ही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि वैन में कुल 10 लोग सवार थे. सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा है.



