मेदिनीनगर (पलामू) : कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत योग्य लाभुकों के चयन के लिए उपायुक्त-सह-जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर उप विकास आयुक्त-सह-जिला स्तरीय समिति के उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद ने समाहरणालय सभागार में बैठक की. इस दौरान अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के युवाओं को ऋण-सह-अनुदान उपलब्ध कराने को लेकर योग्य लाभुकों का चयन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 213 व्यक्तियों का चयन करते हुए चिकित्सा अनुदान देने एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के 186 युवाओं का चयन कर उन्हें ऋण-सह-अनुदान राशि मुहैया कराने की स्वीकृति प्रदान की गई. जिला स्तरीय समिति में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता कर योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति जाति के 110, अनुसूचित जाति के 45 एवं पिछड़ा वर्ग के 58 लाभुकों को 145000 रुपये देने का निर्णय लिया गया, वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित जनजाति के 7 लाभुकों को 6825470, अनुसूचित जाति के 97 लाभुकों को 59431557, पिछड़ा वर्ग के 52 लाभुकों के बीच 46590443 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 30 युवाओं को 37377552 रुपये का ऋण-सह-अनुदान पारित किया गया. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू के अलावा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भी शामिल रहे.



