
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम ज़िले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत काटेपड़ा के एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। इसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। शव को देख गांव के ग्रामीण मुण्डा जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना दी तो सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक व सअनि उमेश प्रसाद यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जहां शव को बरामद किया वहीं मामले में जुट गई है। वहीं प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत हो रहा है की अज्ञात अपराधियों नें मृतक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करके साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को काटेपाड़ा से हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा जाने वाली पकडण्डी वाले रास्ते में एक किचड़ में फेक दिया गया है।वहीं ईस बात की चर्चा हो रही थी शनिवार को जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के काशिरा गांव में माघे पर्व की धूम चल रही थी।इस दौरान नाच गान भी चल रहा था और माघे पर्व मनाने के लिए किसी रिश्तेदार के यहां आया होगा और इसी बीच घटना का अंजाम दिया गया हो क्योंकि घटना स्थल से कुईड़ा और काशिरा नजदीक है. हालांकि पुलिस जब जांच कर रही थी तो उसी समय एक महिला आई और कहा की हमारा भाई कल से निकला हुआ है और घर नहीं अया है। वहीं मृतक का शव देख रोने लगी। जब पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया तो महिला अपने आप को कुईडा का बतायी लेकिन जब पुलिस कुईडा पहुँची तो महिला का भाई कुईड़ा में जीवित पाया गया। इसके बाद मृतक के शव को लैकर पुलिस ग्रामीण से पुछ ताछ करने लगी कुईड़ा के ग्रामीण चुपी साधे हुए है।पुलिस को संदेह है की मृतक कुईड़ा गांव का ही है। वहीं जिस पगडंडियों के रास्ता से आया है गाड़ी वहा गड्डे में फस गया और वहीं शव को छोड़ अपराधी भाग निकला।फिलहाल लाश की पहचान नहीं हो पायी है और शव को अपने कब्जा में पुलिस ले ली है जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोमबार को भेजा जायेगा।








