
जमशेदपुर : झारखंड के खेल और अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड सरकार और आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के कैम्प का आयोजन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. आपको बता दें कि यह कैम्प जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया जा रहा है. विदित रहे कि इन्हीं खिलाड़ियों से एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा. राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के साथ महिला फुटबॉल टीम की कप्तान और कोच भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल को बढ़ावा देने हेतु गांवों से लेकर शहर तक प्रयास किया जा रहा है. खेल नीति पर सरकार कार्य कर रही है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. खेल को बढ़ावा देने को लेकर हर प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाने की योजना सरकार की है. साकची स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि आज यहां आने की वजह पूरी टीम का हौंसला बढ़ाना और प्रशिक्षण में आ रही किसी तरह की दिक्कतों को दूर करना है. इस 30 सदस्यीय टीम में झारखंड से भी दो खिलाड़ी शामिल हैं. खेल को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार खेल नीति तैयार कर रही है. अभी सिमडेगा और खूंटी में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ लगाया जा रहा है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से युवाओं को खेल के प्रति बढ़ावा दिया जायेगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ें-देखे वीडियो)
अल्पसंख्यक समाज के लोगों से की मुलाकात
राज्य के अल्पसंख्यक समाज के लोगों से भी उन्होंने की. इस दौरान लोगों ने कदमा थाना प्रभारी द्वारा औरंगजेब और आरजू की हुई पिटाई के मामले की शिकायत भी की. इस दौरान कदमा थानेदार को हटाने की भी मांग की गयी. इस मसले पर मंत्री ने कहा कि इस मसले को वे खुद से देखेंगे और रांची में बातचीत की जायेगी.
धातकीडीह मदरसा और झामुमो नेता हिदायत खान के आयोजन में हुए शरीक
अल्पसंख्यक कल्याण और खेल मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि धातकीडीह के मदरसा में सदस्यों से मिले. वहां जाकर उन्होंने मदरसा की स्थिति को देखा और उसके उत्थान परजोर दिया गया. इस दौरान उनके साथ झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी हिदायत खान भी थे. हिदायत खान के भी जुगसलाई में आयोजित समारोह में वे शरीक हुए.

सर्किट हाऊस में मंत्री का अभिनंदन
झामुमो जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो एवं साथियो द्वारा झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह खेल मंत्री हफीजूल हसन का पहली बार जमशेदपुर आगमन पर जमशेदपुर परिसदन मे गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभुम जिला सचिव लालटू महतो, जमशेदपुर नगर संगठन सचिव अंकित सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश महतो, जमशेदपुर नगर उपाध्यक्ष गोविंदा चालक, चंदन महतो, अनुपम महतो अन्य साथी उपस्थित थे.





