बोकारो : झारखंड के बोकारो के सेक्टर 9 के हरला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी अधेड़ से होते होते बच गयी. दरअलर अधेड़ अपने आप को पुलिस वाला बता रहा और इसी को देखते हुए एक गरीब परिवार ने बेटी की शादी उसके साथ करने की सोच ली. वहीं आरोपी धर्म छुपाकर हिंदू लड़कियों से शादी करता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शादी के मंडप में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार पहुंच गए. अपराधी पुलिस को देखते ही वहां से भाग खड़ा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें नाबालिग लड़की की मां ने डीएसपी को बताया कि वह छह माह पूर्व बैंक गयी थी. जहां उसकी मुलाकात संजय बेसरा से हुई. इस दौरान नाबालिग की मां को लोन पास कराना था. जिसमें संजय बेसरा ने उसकी सहायता की और लोन पास भी हो गया. उसके बाद से ही वह नाबालिग लड़की के घर आना भी शुरु कर दिया. केवल यहीं नहीं वह हर वक्त उनके घर पुलिस की वर्दी में आया करता था. जिससे गरीब परिवार को लगा कि उन्हें अपनी नाबालिग बेटी की शादी उससे करा देनी चाहिए. वहीं गरीब परिवार शादी के लिए राजी हो गया. आरोपी दूल्हा के रुप में बारात लेकर घर आया और पुलिस को देखते ही वहां से भाग गया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
पूर्व में भी मामला दर्ज
पुलिस ने घरवालों को बताया कि अधेड़ मासूम सी हिन्दू नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फसाया करता है. इससे पूर्व भी एक मामला चास थाना में दर्ज था. जिसमें उसने गरीब हिन्दू परिवार की लड़की को फसाया था. वहीं पुलिस द्वारा उसकी अपराधी की ऑल्टो कार को भी बरामद किया गया. वही अधेड़ मुस्लिम है.




