
जमशेदपुर : झारखंड के नए मुख्यमंत्री की बुआ दलमा जगंल की तराई क्षेत्र में रहती है. झारखंड के 11 वें सीएम के रूप में अपने भतीजे के शपथ ग्रहण से काफी खुश नजर आई. उन्होंने अपने भतीजे और राज्य के मुख्यमंत्री को जी भरकर आशीर्वाद दिया. झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहन सुखी टूडू चांडिल के चिलगू के चाकुलिया में रहती हैं. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर वो काफी उत्साहित नजर आई. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के विकास के लिए काम करें और विकास करें वो यही आशीर्वाद उन्हें देती हैं.

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन की अपनी बुआ एक साधारण देहाती क्षेत्र में जीवन यापन कर रही है. वहीं शिबू सोरेन के भांजा कपूर बागी ने कहा कि हेमंत सरकार को लेकर काफी उम्मीदें हैं, झारखंड का अच्छा विकास हो और झारखंड की सभी जनता खुश रहे यही प्रार्थना है. ये परिवार खेती पर निर्भर है. दिनभर सुखी टुडू पालतू जानवरों गाय, बकरी की सेवा करती हैं, और खेत खलिहान में कार्य करती हैं. सुखी टुडू के तीन बेटे है, सभी खेती- बाड़ी कर ही जीवन गुजार रहे हैं.






