
राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर ब्लॉक चौक स्वगीर्य सहदेव महतो की 29 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. उनकी घर्मपत्नी डॉ उमा महतो ने नम आंखों से पति को याद किया. स्व.सहदेव महतो झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी नेताओं में सबसे ज्यादा शिक्षित और बुद्धि जीवी नेताओं में एक थे. उन्होंने लोगों में एकता का भाव जगाया था. उनका झारखंड आंदोलन में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा. जिस कारण आज भी सभी वर्ग के लोग उन्हें दिल से याद करते है. चूंकि, स्व.सहदेव महतो राजनगर के चांगुवा गांव के निवासी थे इसलिए उनका स्मारक भी राजनगर के ब्लॉक चौक में बनाया गया.

जहां प्रत्येक वर्ष उनकी याद में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. उनकी 29 वीं पुण्यतिथि पर उनकी घर्मपत्नी डॉ उमा महतो ने नम आँखों से उनकी स्मृति पर माल्यार्पण कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं उनके साथ समिति के सदस्य तथा उनके सभी चाहनेवालों ने भी उनकी स्मृति पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर स्व.सहदेव महतो समारक समिति के अध्यक्ष डोमन महतो, सचिव बासुदेव राउत, कोषाध्यक्ष घनशयाम महतो, सदस्यगण सुधीर कुमार महतो, भुवन महतो, चंडीचरण महतो, दिनेश महतो, कमलेश्वर महतो, चामी मुर्मू, नागेंद्र महतो, हीरालाल सतपति, जवाहरलाल महतो, मंशुक कुजूर, नकुल महतो, महादेव महतो, रामचन्द्र महतो, महादेव महतो (संकुवार), रवि महतो, रंजीत महतो, मनोज महतो, दीपक महतो, दीपनारायण महतो, गुरुचरण महतो, कमला चरण महतो, सीताराम महतो, चंडी महतो, वैद्यनाथ महतो, वकील राउत, पिंटू राउत, कैलाश लोचन महतो आदि उपस्थित थे.







