
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मिष्टी महल में काम करने वाले मज़दूर चंदन कुमार पुरुलिया (गांव) जाने के दौरान मानगो बस स्टैंड के पास टेलर की चपेट में आ गया, जिससे मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से मौके पर पहुंची. पुलिस घायल मजदूर को एमजीएम अस्पताल ले गई, जहां मजदूर की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है. जबकि ट्रेलर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा.







