मेदिनीनगर (पलामू) : अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम महान वैज्ञानिक सीवी रमन की तस्वीर पर फूल माला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है. हर क्षेत्र में विज्ञान मनुष्य के जीवन में वरदान के रूप में मौजूद है. हर क्षेत्र में विज्ञान की उपयोगिता है. आज का मनुष्य चांद पर पहुंच गया. घर पर बैठे टेलीविजन पर देश-विदेश की खबर को हम देख और सुन रहे हैं. आज रेडियो, टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल, जहाज़, रेल सब विज्ञान की ही देन है. हर क्षेत्र में आज विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हमारे देश भारतवर्ष में 28 फरवरी 1986 से ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाई जा रही है. वर्ष 1928 में आज के ही दिन भौतिक शास्त्र के ज्ञाता व महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन ने के एस कृष्णा समेत अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की थी. इस खोज में अनुभव की संरचना का अध्ययन व रासायनिक योगिकों के विश्लेषण में मदद की. इस खोज के लिए उन्हें सन् 1930 में दुनिया का सर्वाधिक प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार मिला था. विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए प्रेरित करना, वैज्ञानिकों के उपलब्धियां के प्रति सजग करना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है. मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि विज्ञान विषय को अधिक से अधिक रुचिकर बनाएं. संजय कुमार ने कहा कि विज्ञान के बिना मानव जीवन अधूरा है. इस अवसर पर अरविंद कुमार, श्रीराम कुमार, अरुण कुमार, उत्तम कुमार, दिनेश राम, जसवंत कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, महेंद्र राम, सुधीर कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए.














