नई दिल्ली / रांची / जमशेदपुर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि रेलवे के लिए एक रिकॉर्ड एलोकेशन इस साल के बजट में किया गया है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देना चाहते है कि रेलवे की इन्वेस्टमेंट की रिक्वायरमेंट को पूरा किया गया है. उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने 1275 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण और अगले साल के लिए 7000 किलोमीटर में न्यू लाइन, डबलिंग में और गेज कन्वर्जन में, नई पटरियां बिछाने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत 1275 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का काम किया जाएगा. इसके लिए ही उन्होंने कहा, 48 स्टेशन को हम डबलप कर रहे है जिसकी थीम है विकास भी विरासत भी. वही झारखंड को 5271 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स मिले है. इससे 57 रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रेलवे का बजट सिर्फ रेल का नहीं, बल्कि सबका है. सबके प्रयास से समय पर प्रोजेक्ट शुरू होगा. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दे कि झारखंड में पहली बार धनबाद और सोननगर के बीच थर्ड लाइन बनेगा. इसके लिए रेल मंत्रालय ने 450 करोड़ रुपए आवंटित किया है. नामकुम-कांड्रा रेल लाइन का भी सर्वे किया जाएगा.
इन बिन्दुओं पर होंगे इसके करोड़ खर्च – रेल बजट में इस बार झारखंड को 5271 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स मिले है. जिसमें रांची रेल डिवीजन में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट के लिए हटिया-बंडामुंडा रेल लाइन के लिए 309 करोड़, लोधमा-पिस्का बाईपास रेल लाइन के लिए 60 करोड़ और रेलवे कर्मचारियों के लिए 128 फ्लैट के लिए 3.3 करोड़ रुपये दिए गए है. (नीचे भी पढ़ें)
इन जगहों पर बिछेगी रेल लाइन
कोडरमा-तिलैया — 275 करोड़
पारसनाथ-मधुबन — 0.01 करोड़
रामपुरहाट-दुमका — 11.3 करोड़
गया-डालटनगंज — 20 करोड़
गया- बोधगया-चतरा — 22 करोड़
कोडरमा- रांची — 45 करोड़
झाझा-बटिया — 50 करोड़
हस़डीहा-गोड्डा — 55.1 करोड़
चितरा-बासुकीनाथ — 100 करोड़
पिरपैंती-जसीडीह — 151.5 करोड़. (नीचे भी पढ़ें)
इन स्टेशनों को बनाया जाएगा मॉडल-
बालश्रृंग, बानो, बरकाकाना, बासुकीनाथ, भागा, बोकारो स्टील सिटी, चाइबासा, चक्रधरपुर, चांडिल, चंद्रपुरा, डालटनगंज, डुंगापोसी, देवघर, धनबाद, दुमका, गम्हरिया, गांगाघाट, गढ़वा, रोड. गढ़वा टाउन, घाटशिला, गिरिडीह, गोड्डा, गोविंदपुर रोड, हैदरनगर, हटिया, हजारीबाग, रोड़, जामताड़ा, जपला, जसीडीह, कतरासगढ़, कोडरमा, कुमारढुबी, लातेहार, लोहरदगा, मधुपुर, मनोहरपुर, मोहम्मदगंज, मुरी, गोमी, नगउंटरी, नामकुम, ओरगा, पाकुड़, पारसनाथ, पिस्का, राजखरसावां, राजमहल, रामगढ़, कैंट, रांची, साहिबगंज, शंकरपुर, सिल्ली, सिन्नी, टाटानगर, टाटी सिल्वे और विघासागर शामिल है.
इनका होगा दोहरीकरण-
रेल लाइन — लागत
राजखरसावां -चक्रधरपुर — 01 करोड़
देइना-रांची रोड — 1.5 करोड़
चक्रधरपुर – गोइलकेरा — 3.2 करोड़
गढ़वा रोड- रमना — 4 करोड़
साहिबगंज- पिरपैती — 6.2 करोड़
रांची रोड – पतरातू — 10 करोड़
बंडामुंडा – रांची — 309 करोड़
रमना- सिंगरैली — 412.8 करोड़.



