रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है. झामुमो से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा व निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन किया है. अब निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. इसके बाद उनकी उम्मीदवारी को फिलहाल लंबित रखा गया है. मामले को केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया है, जहां से मिले दिशा-निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिमल नाथवानी के नामांकन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. जिसके बाद उनके नामांकन को होल्ड किया गया है. विदित हो कि परिमल नाथवानी ने सोमवार, 8 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. (नीचे भी पढ़े)
उन्हें एनडीए के विधायकों का समर्थन प्राप्त है. जानकारी के अनुसार परिमल नाथवाणी के नामांकन पर तीन आपत्ति दर्ज कराई है. पहली गड़बड़ी नाम को लेकर है, कहीं परिमल नाथवानी लिखा हुआ है, तो कहीं नाथवानी परिमल लिखा है. इसे सामान्य त्रुटि के रूप में देखा गया है. दूसरी आपत्ति आयोग की ओर से बनाया गया एक कॉलम गायब है. तीसरी आपत्ति सजा मिली है या जेल गए है, इसे क्रॉस कर देना होता है. हालांकि परिमल नाथवाणी के एक सहयोगी ने बताया कि आपत्ति को निर्वाची पदाधिकारी की ओर से खारिज कर दिया गया है,लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर के आधिकारिक फैसले का इंतजार है.


















