• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 16, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-rajyasabha-election-झारखंड विधानसभा में राज्यसभा के दो सीटों के लिए मतदान खत्म, 5 बजे तक रिजल्ट संभव, झामुमो के शिबू सोरेन और भाजपा के दीपक प्रकाश की जीत लगभग तय, भाजपा के विधायक दो बसों में भरकर पहुंचे, ढुल्लू महतो पुलिस अभिरक्षा में मतदान करने पहुंचे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड विधानसभा भवन में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हुआ. इस दो सीट के लिए झामुमो के सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांग्रेस के प्रत्याशी शहजादा अनवर चुनाव मैदान में है. कुल 79 विधायक ही मतदान करने वाले थे क्योंकि बेरमो से विधायक राजेंद्र सिंह का देहांत हो चुका है जबकि दुमका सीट को हेमंत सोरेन ने छोड़ दिया है. इन दो सीटों के अलावा सारे विधायक वोट करने के लिए पहुंचे.

ADVERTISEMENT
भाजपा के बाबूलाल मरांडी समेत अन्य विधायक विधानसभा में वोटिंग करने जाते हुए.

शाम चार बजे तक मतदान होना था, लेकिन दोपहर के करीब तीन बजे तक सभी लोगों ने मतदान कर दिया था. भाजपा के सारे विधायक पहले से ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी ओम माथुर समेत अन्य लोगों के निर्देश पर एक साथ रांची के सरला-बिरला स्कूल में रखे गये थे. जहां से सारे विधायक दो बसों में भरकर सीधे झारखंड विधानसभा में मतदान किया और फिर वहां से बाहर निकले. इस दौरान खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधानसभा में मतदान के दौरान मौजूद रहे जबकि भाजपा के सारे बड़े नेता यहां मौजूद थे. इसके अलावा भाजपा को दो निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव का भी पूरा साथ मिला, जिन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे लोग भाजपा के साथ है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ विधानसभा भवन में.

दूसरी ओर, भाजपा के बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो जेल में थे. कोर्ट के आदेश के आलोक में पुलिस की अभिरक्षा में विधानसभा में उनको लाया गया, जहां उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और उनके एक और विधायक लंबोदर महतो ने भी भाजपा के पक्ष में ही मतदान किया. भाजपा के विपक्ष के नामित नेता बाबूलाल मरांडी समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया. ये लोग भी भाजपा के पक्ष में ही मतदान किये. इसके अलावा राज्य के तमाम मंत्रीगण ने भी मतदान किया और खुद जीत का दावा किया. शाम को पांच बजे तक मतगणना पूरा होने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

वैसे अंक गणित की बात की जाये तो एक व्यक्ति को 27 मत मिलने पर विजेता घोषित हो सकते है, जिसके तहत झामुमो के पास अपना ही 29 विधायक है, जिस कारण गुरुजी शिबू सोरेन की जीत तय है. कांग्रेस का 15 और राजद का एक मत है. इसके अलावा प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के साथ एनसीपी के कमलेश सिंह और एक माले के बिनोद सिंह का भी मत है, जो शिबू सोरेन को मिल सकता है. इस कारण सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतते झामुमो के शिबू सोरेन ही दिख रहे है जबकि भाजपा के पास कुल 25 विधायक थे. बाबूलाल मरांडी के आने के बाद यह संख्या बढ़कर 26 हो गया है. ऐस में आजसू का मत मिलता है तो कुल संख्या 28 हो जाता है जबकि निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव भी भाजपा के साथ है, जिस कारण 30 मतों में किसी तरह का कोई दाग ही नहीं है. ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी की जीत तय है. कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर शुरू से ही मुश्किलों में है. कांग्रेस के एक विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो चुका है, जिस कारण कांग्रेस के पास अभी सिर्फ 15 विधायक ही है. अगर राजद आ जाता है और बंधु तिर्की और प्रदीप यादव का भी मत जोड़ लिया जाये तो यह संख्या राजद के एक विधायक को मिलाकर 18 हो जाता है. एनसीपी और माले के विधायकों के वोट को भी जोड़ दिया जाये तो यह संख्या 20 के पार नहीं जाती दिख रही है. ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत पर संशय है. हालांकि, कांग्रेस अपनी जीत का अब भी दावा कर रही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
बहरागोड़ा : शहीद गणेश हांसदा के गांव के बचपन के साथी ने नम आंखें और गर्म जोशी के साथ शव यात्रा में हुए शामिल, आम से लेकर खास पहुंचे पहुंचे कोसाफलिया, सड़क के दोनों ओर उमड़ा जन सैलाब, सैनिक सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई

jamshedpur-police-success-कदमा पुलिस ने तीन अपराधियों को लोडेड पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान भागने में पकड़ा गया अपराधी

jamshedpur-police-success-कदमा पुलिस ने तीन अपराधियों को लोडेड पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान भागने में पकड़ा गया अपराधी

बलिदान की परम्परा युवाओं के लिए प्रेरणा है : पूर्व सैनिक सेवा परिषद

बलिदान की परम्परा युवाओं के लिए प्रेरणा है : पूर्व सैनिक सेवा परिषद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

West singhbhum school : ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंटर कॉलेज पोटका में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ, शिक्षकों ने संभाली कमान

Jharkhand monsoon break – झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, इन जिलों में बारिश का अनुमान

Jamshedpur rural gram sabha protest : मांगों को लेकर संयुक्त ग्राम सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी, पेसा अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

West singhbhum school : ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंटर कॉलेज पोटका में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ, शिक्षकों ने संभाली कमान

Jharkhand monsoon break – झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, इन जिलों में बारिश का अनुमान

Jamshedpur rural gram sabha protest : मांगों को लेकर संयुक्त ग्राम सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी, पेसा अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News