रांची : भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में राजधानी रांची सुलग उठी है. जगह- जगह विरोध में न केवल बीजेपी बल्कि आम लोग सड़कों पर उतरकर धरने पर बैठ गए हैं. शहर के हर चौक- चौराहे पर बंद समर्थक टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची के पिस्का मोड़ पर धरने पर बैठे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है. हेमंत सोरेन सरकार झारखंड में जंगल राज पार्ट 2 कायम करना चाहती है. पार्ट वन लालू यादव का दौर था, मगर भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन को ऐसा करने नहीं देगी. सड़क से लेकर सदन तक सरकार के नीतियों का विरोध किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि कांके थाना से महज कुछ दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने अनिल टाइगर की हत्या कर दी जो दर्शाता है कि राज्य में विधि- व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सरकार के नेता और मंत्री करोड़ों के बंगलों में रह रहे हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर बंद समर्थकों को रोकने को लेकर राजधानी रांची को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है जगह-जगह से बंद समर्थकों की गिरफ्तारियां हो रही है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अतुल सहदेव के अलावे सैकड़ो बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.(नीचे भी पढ़ें)
बावजूद इसके रांची की सड़कों पर धरना प्रदर्शन और विरोध जारी है रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं किसी भी बंद समर्थक को उत्पाद मचाने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मालूम हो कि बुधवार को दिनदहाड़े कांके चौक पर अपराधियों ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद से ही सूबे की सियासत गरमा गई है. बंद को आजसू, जेएलकेएम, लोजपा और जदयू का भी समर्थन मिल रहा है.














