जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची जेएमएम कार्यालय में मंगलवार को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने वाले झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो) के द्वारा प्रेस कांफेंस का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया 1 मई को मजदूर दिवस के दिन आयोजित किया गया है. यह कार्यक्रम न्यू सीतारामडेरा के आदिवासी एसोसिएशन हॉल में सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन होंगे. इस दौरान सम्मेलन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रॉयल्टी जो मजदूरों की गा़ढ़ी कमाई का हिस्सा है, को अविलम्ब देने, मजदूरों के हक अधिकार की रक्षा को सही न्याय मिलने, केंद्र सरकार सीमेंट वेज, स्टील वेज, ऑटोमोबाइल वेज, मंझोले इंजीनियरिंग समेत अन्य वेज बोर्ड के निर्णयों को कार्यान्वित करने, केंद्र सरकार 4 श्रम कोड को मजदूरों के हित में निरस्त करने और 44 श्रम कानूनों को जारी रखने, लगातार व स्थायी कार्यों को ठेका के माध्म से करवाने के काम को गौरकानूनी घोषित करने की मांग की गयी है. इस कार्यक्रम में झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एसके घोषाल, झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र मैथी, झारखंड वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महासचिव के ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य कार्याकर्ता उपस्थित रहे.














