देवघर: देवघर के नगर कल्याण एवं शांति हेतु श्याम गंज रोड नई सब्जी मंडी के पास स्थित श्रीफुलवंती माता की वार्षिक नगर पूजा और नगर कुंवारी भोजन सोमवार को बड़ी धूम-धाम से मनाई गयी.
सुबह में बारिश और सुहाने मौसम में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना में लगी थी, दोपहर 3 बजे माता का वार्षिक पूजा पंडित मुकेश पांडे द्वार कराया गया. वहीं पूजा अर्चना यजमान महेश केसरा से सम्पन्न हुई. (नीचे भी पढ़ें)

उसके बाद शाम में माता की भव्य शिंगार का झाकी दर्शन भक्तों के लिए किया गया. मंदिर के सामने स्टॉल लगा कर माता का महाप्रसाद वितरण हुआ. साथ ही स्थानीय गोयंक धर्मशाला (कबूतर धर्मशाला )हजारों कुंवारी बटुकों को सात्विक भोजन करा कर मिठाई और दक्षिणा देकर सम्पन्न हुई. पुनित कार्य में समिति के सभी सदस्य लगे रह रहे हैं, जिनमें अध्यक्ष सेवाश्री जीतेंद्र प्रसाद केशरी, अमरनाथ दास, महेश कसेरा,सुनील केशरी, गोपाल वर्मा, संजय वर्मा, आशीष केशरी, सनोज कुमार, राजू सिंह, रवि रोशन,सोनू कुमार और नरेश कुमार केशरी रहें.














