अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के चीरा चास के वास्तु बिहार फेज एक स्थित धर्मेंद्र नाथ राय के घर से दस लाख के गहने सहित कई सामानों की चोरी हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
घर के मालिक धर्मेंद्र नाथ रॉय ने बताया कि वे विगत 6 फरवरी को अपने घर छपरा चले गये थे तथा बुधवार शाम वहां से लौटे और अपने घर की चाबी निकाल रहे थे तभी उनके साथ मौजूद उनके दोस्त ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है. यह सुनकर वे भाग कर अपने घर के दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा कि ताला सचमुच टूटा हुआ है. वे तुरत दरवाजा खोल कर अंदर गये तो देखा कि कमरे में रखे गोदरेज को तोड़कर सारे गहने, महंगी साड़ियां व अन्य सामान गायब हैं. वही पूरे रूम के समान बिखरे हुए थे. इसके बाद उन्होंने तुरत एसपी को चोरी की सूचना दी, जिसके आधा घंटे बाद चास पुलिस पहुंची जिसने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते आज चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.



