
जमशेदपुर: कोल्हान समेत पूरे झारखंड में दो दिन से लगातार ठंड से राहत के बाद आज रात से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. इससे शहर में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2-3 दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे ठंड के साथ के साथ लोगों को कनकनी का भी एहसास होगा. इन दिनों कोल्हान समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं शनिवार से आसमान में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहने के आसार हैं. इसके साथ ही लोगों को सुबह व रात में कोहरा से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.




