रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव जारी है, जहां दिन में धूप तो देर रात ठंड का एहसास होता है. मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को राज्य में बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सा तथा निकटवर्ती उत्तरी हिस्सा प्रभावित रहेगा. इसके पश्चात मौसम साफ रहेंगे और धूप खिली रहेगा. बीते बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला का 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री चतरा का रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों में आंशिक बादल के साथ होगी बारिश – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, साहेबगंज में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं शेष हिस्सों में बादल छाये रहेंगे.
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान तापमान
तिथि — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
28 फरवरी — 31 डिग्री सेल्सियस — 18 डिग्री सेल्सियस
1 मार्च — 33 डिग्री सेल्सियस — 19 डिग्री सेल्सियस
2 मार्च — 33 डिग्री सेल्सियस — 17 डिग्री सेल्सियस
3 मार्च — 32 डिग्री सेल्सियस — 17 डिग्री सेल्सियस
4 मार्च — 32 डिग्री सेल्सियस — 17 डिग्री सेल्सियस












