
सिमडेगा: सिमडेगा जिले में आयोजित 11वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन के पहला मैच नहीं हो पाया. इस मैच में मिजोरम की टीम नहीं पहुंची, जिसके कारण विपक्षी टीम को वाकओवर दे दिया गया. दूसरे मैच महाराष्ट्र व गुजरात टीम के बीच खेला गया. इस मैच में महाराष्ट्र की टीम ने गुजरात को 23-0 के विशाल अंतर से हराया.(नीचे भी पढ़े)
महाराष्ट्र टीम के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीम को जीत मिली. इसके बाद ओडिशा और हिमाचल के बीच मैच हुआ, जिसमें ओडिशा की टीम 12-0 से अंतर से हिमाचल टीम को पटकनी दी. ओड़िशा टीम के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ की टीम की मैच खेला जा रहा है. छतीसगढ की टीम दो गोल से आगे चल रही है.






