
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ जॉय भादूड़ी से भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के कर्मचारी चंदन कुमार द्वारा 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में गुरुवार को आरोपी चंदन ने एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने खुद को निर्दोषी बताया है. उन्होंने बताया कि जॉय भादूड़ी के नाम कुल 3,34,000 की पॉलिसी जारी है जो कि साल 2018 में 18,000, 2020 में 99,000 की तीन पॉलिसी कुल 2,97,000 और 25,000 की एक पॉलिसी शामिल है. कंपनी की ओर से सारी जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजी जाती है और सारा पेमेंट भी ऑनलाइन ही होता है. डॉ जॉय भादूड़ी द्वारा उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है. उन्होंने सीतारामडेरा थाना में मामले की शिकायत भी कर रखी है. मामला अभी न्यायालय में लंबित है. चंदन ने एसएसपी से मामले की उचित जांच की मांग की है. बता दे कि डॉ जॉय भादूड़ी ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी चंदन कुमार पर 14 लाख की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि डॉ जॉय भादूड़ी से 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में शिकायतकर्ता चिकित्सक होने का अतिरिक्त लाभ लेने की कोशिश कर रहा है.





