
जमशेदपुर : क्षत्रिय चेतना मंच जमशेदपुर ने मंगलवार को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से मंच ने कहा कि बिहार पीपुल्स पाटी के संस्थापक साहित्यकार पूर्व सांसद आनंद मोहन कई वर्षो से जेल में हैं और उनकी सजा अवधि भी पूरी हो चुकी है. लेकिन राजनीतिक साजिश के कारण वह जेल से बाहर नहीं निकल पर रहे हैं, जिस कारण क्षत्रिय समाज के लोगों में काफी रोष है.
भरत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंच की ओर से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि मंच कोशिश कर रहा है कि हमारी बात राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास पहुंचे ताकि आनंद मोहन जेल से निकल पाए. मौके पर संतोष कुमार सिंह, भरत सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय सिंह, रविद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे.


















