
लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के जंगलों में पिछले 8 फरवरी से लगातार चलाए जा रहे हैं सर्च अभियान में नौवें दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार को बुलबुल के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है जिसकी पहचान भाकपा माओवादी के पांच लाख इनामी नक्सली बालक गंझू के रूप में हुई है. लोहरदगा पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा के मार्गदर्शन पर अभियान एसपी दीपक कुमार पांडे एवं सीआरपीएफ 209 बटालियन के अधिकारी के नेतृत्व में कोबरा जवान, झारखंड जगुआर एवं जिला पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रहे है. जिसमें पुलिस को आज नौवां दिन बड़ी सफलता मिली है. पूर्व में भी पुलिस और नक्सली के बीच कई बार मुठभेड़ घटना हो चुकी है. जिसमें एक नक्सली को गोली लगने की दावा किया है. खून के छीटे भी मिले हैं. इसके अलावा इस अभियान में कोबरा के तीन जवान भी घायल हो चुके हैं.





