
जमशेदपुर : सोनारी के नेहरु मैदान में घात लगाकर बैठे अपराधियों अमन अंडा, किशन और राजा सिन्हा उर्फ पेड़ा ने नर्स क्वार्टर के रहनेवाले बाबू लोधा पर पिस्टल और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें बाबू घायल हो गया.खुद को बचाने के लिए वह नेहरू मैदान से नर्स क्वार्टर पहुंचा. खुुद को बचाने की कोशिश में बाबू की हथेली पर खासा जख्म हो गया, हालांकि जान बच गई.बाबू ने बताया कि सूचना पर सोनारी पुलिस पहुंची जिसके बाद अपराधी फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

बाबू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी नेहरु मैदान में ही बैठ गए मगर पुलिस के आते भाग गए.बकौल बाबू पुलिस ने थाने जाकर शिकायत करने को कहा लेकिन डर से रात को वह घर से नहीं निकल रहा. शार्प भारत से बातचीत में बाबू ने कहा कि वह सुबह जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा पाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

बाबू ने बताया कि वह कल ही वैष्णो देवी से लौटा था और आज घर के पास नेहरू मैदान में खडा था जहां पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे तीनों आरोपियों ने घेरकर हमला कर दिया. बाबू ने आरोप लगाया कि ये लोग नशा और अड्डाबाजी करते हैं जिसको लेकर इलाके में इनका लोगों से झगड़ा होता रहता है.उसने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हो चुकी है जिसे पडोसी की मदद से वह सुबह उपलब्ध करा पाएगा.बाबू ने ये भी आरोप लगाया कि तीनों अपराधी ब्राऊन शुगर का सेवन करने के साथ-साथ उसके कारोबार से भी जुड़े हैं. इस संबंध में सोनारी थाना प्रभारी को फोन किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका.जानकारी के अनुसार अमन और राजा पहले भी जेल जा चुके हैं.






