नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. अब लोगों को खाना बनाना महंगा पड़ेगा. एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ है. इसका मतलब है कि अब आपको एक सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है. अब एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये का मिलेगा. पहले यह 803 रुपये का था. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पहले से ही महंगाई बहुत ज्यादा है. खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में एलपीजी सिलेंडर का महंगा होना आम आदमी के लिए एक और झटका है. इसके पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
इसके मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा. इस बीच, उद्योग सूत्रों ने कहा कि उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती की.



