रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर के टोकलो थाना क्षेत्र के चारमोड़ के पास सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने शव को देखा और टोकलो थाना प्रभारी को सूचना दी. मौके पर पहुंचे प्रभारी ने शव बदामद कर शव की पहचान करवाई. शव का शिनाख्त चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव निवासी राजू बानरा (25) के रूप में हुई है. मृत युवक की शादी हो चुकी थी. वह अपने दोस्तों के साथ हाटनाटोनाग गांव गया था, जहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



