
चाईबासा : झामुमो कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों द्वारा विधायक दीपक बिरुवा का विजय जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। यह विजय जुलूस मंगलवार को दिन 11 बजे तांबो चौक से निकाला जाएगा। इस बाबत सोमवार को सरनाडीह में कार्यकर्ता, समर्थकों और सहयोगियों की तैयारी बैठक हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित विधायक दीपक बिरुवा का अभिनंदन किया गया। विजय जुलूस तांबो खूंटकट्टी मैदान से शुरू होगा जो टुंगरी, घंटा घर, रुंगटा चौक, उर्दू लाइब्रेरी बड़ी बाजार, शहीद पार्क, पोस्ट आफिस चौक होते हुए महुलसाई पहुंच कर संपन्न होगा। बैठक में कार्यकर्ता, सहयोगियों और समर्थकों ने सभी से अनुशासित होकर विजय जुलूस को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, सुमी पूर्ति, नारायण देवगम, मधु सुंबरुई, विजेंद्र कुदादा, माना कुदादा, हरीश देवगम, जॉन बोदरा, जयसिंह देवगम, सतीश बानरा, तूफान मछुवा समेत अन्य उपस्थित थे।







