
Chakuliya : घाटशिला विधानसभा के मुसाबनी में मतदान से एक दिन पूर्व नक्सलियों ने मुसाबनी से देवली जाने वाली मुख्य सड़क के बीच निर्मित कैनाल के ब्रीज पर नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है. पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार करने की बात कही है. पोस्टरबाजी की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस स्थल पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया है. पोस्टर में लिखा गया है कि जो सरकार रोजगार नही दे सकती है उसको कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है. चुनाव एक धोखा है इसका बहिष्कार करें. हालांकि यह भी माना जा रहा है कि संभवत: शरारती तत्वों ने ऐसा किया है.







