
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने पर नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब द्वारा कोरोन काल का तीसरे रक्दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 3 घंटे में 73 यूनिट रक्त कोरोना योद्धा रक्तदाताओं द्वारा संग्रह किया गया। क्लब द्वारा कुल मिलाकर कोरोना काल मे अब तक 510 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है। आज के रक्दान शिविर में अतिथि के रूप में मुख्यरूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जमशेदपुर महा नगर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, बिनोद सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रजनीश कुमार, जटा शंकर पांडेय, अमर नाथ ठाकुर, सरोज कुमार शामिल थे। रक्तदान को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, प्रभाकर शर्मा, अमित सिंह, अभिलाष मिश्रा, दीपक महतो, हेमन कुमार, सत्यजीत साहू, सोहन सिंह, शांतनु चक्रवर्ती, विनय कंचन, सावन गुप्ता, प्रिंस राय, रहिस, भोला, राकेश, अंजने परासर, छोटू, पप्पू समेत सभी रक्तदाताओं का योगदान रहा।

















