
Chakuliya : नीति आयोग की टीम ने शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड का दौरा किया. उल्लेखनीय है कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जुस्को द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. कंपनी द्वरा पाइप लाइन बिछाने के क्रम में खोदे गये गड्डे में आये दिन वाहनों के फंसने की खबर प्रकाशित होने, चाकुलिया रेलवे क्रासिंग से आईटीआई कॉलेज तक जाने वाली सड़क, बालिबांध गांव में निर्मानाधिन विद्युत सब-स्टेशन और सिमदी पंचायत के बैकुंठपुर गांव के पास खाल पर पुल निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण वर्षा के दिनों में खाल से इस पार से उस पार आने जाने के लिए बांस का पुल निर्माण कर आते-जाते हैं. इसके अलावा प्रखंड की विभिन्न समस्यायें जो विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हुई हैं उन सभी संबंधित योजना और प्रभावित गांव का टीम ने निरीक्षण किया. टीम के सदस्यों ने चाकुलिया के सीओ सह नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा से मिलकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. टीम के साथ पंचायत सचिव रामचन्द्र मुर्मू भी उपस्थित थे.






