• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 14, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-abvp-जालियांवाला बाग की पवित्र माटी का घाटशिला के यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में भव्य स्वागत, शिक्षिकाओं और छात्रों ने किया नमन

jamshedpur-abvp-जालियांवाला बाग की पवित्र माटी का घाटशिला के यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में भव्य स्वागत, शिक्षिकाओं और छात्रों ने किया नमन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ” नमन करो-इस माटी को रथ यात्रा जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित घाटशिला के सालबानी स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज पहुँची, जहाँ जालियावाला बाग की माटी का भव्य स्वागत कॉलेज के प्राचार्य सहित शिक्षक, शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया एवं श्रद्धांजलि अर्पण कर वीर शहीदों को याद किया. साथ ही इस अवसर पर नमन करो इस माटी को विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज स्थित सभागार में किया गया. संगोष्ठी का आयोजन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं माँ भारती, विद्या की जननी माँ सरस्वती तथा युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया.

ADVERTISEMENT

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जालियाँवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण देश भर में जालियाँवाला बाग हत्याकांड में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के खून से लथपथ पुण्य माटी को संपूर्ण भारतवर्ष के करोड़ों युवाओं के बीच में लेकर जाने का लक्ष्य रखा है ताकि देश का युवा वर्ग जालियाँवाला बाग की इस निर्मम एवं बर्बरतापूर्ण हत्या की घटना के विषय को जान सके और इस घटना को स्मरण मात्र से देश के युवाओ के अंदर प्रखर राष्ट्रवाद की अलख जगे. 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर स्थित जालियाँवाला बाग में बैशाखी के दिन रॉलेट एक्ट जैसे काला कानून के विरोध में शांतिपूर्ण सभा कर रहे देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेज सैन्य अधिकारी जनरल डायर ने बर्बरता पूर्वक गोलियां चलाकर एक विशाल नरसंहार किया था। इस घटना का भारत सहित विश्व के लगभग सभी देशों ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी. इतिहासकारों ने इस घटना को दुनिया का सबसे ज्यादा बर्बरता पूर्ण घटना करार दिया. यहाँ तक कि इस घटना के लिए जिम्मेवार ब्रिटेन ने भी इसे अपनी सबसे बड़ी गलती स्वीकार किया. ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारत स्थित इस जालियाँवाला बाग हत्याकांड स्थल का दौरा कर अपने पूर्वजों द्वारा की गई इस आमानवीय घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए भारतवासियों से क्षमा याचना की थी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस जालियाँवाला बाग हत्याकांड में शहीद देश के हजारों वीर सपूतों की शहादत को याद करते हुए ” नमन करो इस माटी को “कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि देश के वर्तमान पीढ़ी के करोड़ों लोग भी इस बर्बरतापूर्ण घटना को जान सके. संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने कहा कि जलियाँवाला बाग की घटना भारत ही नही बल्कि विश्व इतिहास की एक बहुत ही निंदनीय घटना थी जिस प्रकार शांतिपूर्ण भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई. उसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी. जलियाँवाला बाग की घटना ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आग में घी का काम किया जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों का आक्रोश बढ़ा एवं भारत की आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ. इस घटना में शहीद देश के क्रांतिकारी वीरों से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. प्रांत सह मंत्री बापन घोष ने कहा कि देश के बलिदानी ही हमें देश के लिए जीने मरने की प्रेरणा देती है जलियावाला बाग का स्मरण मात्र से भारत के युवाओं में राष्ट्रवाद की चिंगारी फूटने लगती है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि हमारे इतिहास में ही हमारी जड़ें निहित हैं इसलिए जरूरी है कि हम स्वतंत्रता संग्राम के समय की घटनाओं को स्मरण कर देशभक्ति की लौ जलाए रखें. जेकेएम हाईस्कूल की हेडमिस्ट्रेस जीतिका ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह पहल युवा पीढ़ी को एक सजग और जिम्मेदार नागरिक बनाएगी. मंच संचालन जेके बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्षा डॉक्टर मौसमी महतो ने किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. मौके पर पूर्व विभाग प्रचारक परमानंद महतो, कॉलेज के व्याख्याता डॉ सोनाली राय, प्रोफेसर पूनम कर्ण, प्रोफेसर सुशांति, प्रोफेसर नंदन समेत अन्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur rural- शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पांच सौ बच्चों ने लिया हिस्सा
खबर

jamshedpur rural- शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पांच सौ बच्चों ने लिया हिस्सा

August 14, 2026
saraikela chandil accident-चांडिल में सड़क हादसा, लोडर की चपेट में आने से महिला की मौत,मुआवजे को लेकर सड़क जाम
खबर

saraikela chandil accident-चांडिल में सड़क हादसा, लोडर की चपेट में आने से महिला की मौत,मुआवजे को लेकर सड़क जाम

August 14, 2026
Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, काफी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, काफी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

August 14, 2026
Next Post

tata-steel-incident-टाटा स्टील के आदिवासी महिला ठेकाकर्मी की हत्या के खिलाफ टाटा स्टील गेट पर झामुमो ने किया प्रदर्शन, परिजनों को स्थायी नौकरी मांगी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी, टीएमएच पर उठाये सवाल

jharkhand-dgp-झारखंड के डीजीपी सरायकेला पहुंचे,

jharkhand-dgp-झारखंड के डीजीपी सरायकेला पहुंचे,

accident-in-saraikela-&-jamshedpur-चौका के पास दो बाइक में टक्कर, तीन घायल, भिलाईपहाड़ी, बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुए घायल

accident-in-saraikela-&-jamshedpur-चौका के पास दो बाइक में टक्कर, तीन घायल, भिलाईपहाड़ी, बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुए घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- गोलमुरी शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल

jamshedpur Rail Civil Defence- डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर : संतोष कुमार

tata steel blood donation camp : टाटा स्टील के इक्वीपमेंट मेंटेनेंस व इंजीनियरिंग सर्विसेज ने लगाया रक्तदान शिविर, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु चौधरी समेत 112 लोगों ने किया रक्तदान

jamshedpur rural tiranga yatra-डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News