
जमशेदपुर : रोटरी क्लब जमशेदपुर की ओर से बेल्डीह क्लब में ‘शाम-इ-तरन्नुम’ कार्यक्रम का आयोजन कर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गयी. जमशेदपुर की उभरती कलाकार स्नेह बहादुर ने अत्यंत मधुर आवाज में लता मंगेशकर के अनेक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी. रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिम बनर्जी और उनकी पत्नी सुचंदा बनर्जी, अध्यक्ष मधुमिता सांतरा, अमिताभ बक्शी, अलोकानंदा बक्शी, श्वेता चांद, विजय मेहता, रौनी डी-कॉस्टा, डॉ भरत, डॉ विजय भरत, ज्ञान तनेजा, अरुणा तनेजा और 140 रोटेरियंस ने कार्य्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम का निर्देशन और मंच सञ्चालन रोटेरियन मोना बहादुर ने किया. रोटरी क्लब जमशेदपुर ने लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि शहर की उभरती गायिका स्नेह बहादुर की मधुर आवाज में उनके गीतों की सुरीली प्रस्तुति करके दी.




