सरायकेला: सरायकेला कांड्रा मार्ग पर साहेबगंज के समीप एक बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में खैरा डोगरा (50),कन्हाई बाजपेयी (50), बीनू गोप (30) एवं सहदेव भारती (37) शामिल हैं.घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने बीनू गोप और कन्हाई बाजपाई को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया.(नीचे भी पढ़े)

वहीं बाकी के दोनो घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार खैरा डोगरा और कन्हाई बाजपाई छोटा कांकड़ा गांव के निवासी है.दोनो सीनी मोड़ के समीप किसी ढाबा में काम करते हैं.मंगलवार की शाम दोनो साइकिल से अपना ड्यूटी पकड़ने सीनी मोड़ जा रहे थे.(नीचे भी पढ़े)

वहीं दूसरी ओर बीनू गोप और सहदेव भारती गम्हरिया के निवासी हैं.दोनो किसी काम से राजनगर आए थे.वापसी के दौरान साहेबगंज के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे साइकिल से टकरा गई.घटना में बीनू गोप,खैरा डोगरा और कन्हाई बाजपेयी को गंभीर चोट आई है जबकि सहदेव भारती को हल्की चोट आई है.














