सरायकेला : रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मानवीय रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल युवक-युवती को रास्ते में पड़े देखा. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने दोनों का हाल जाना एवं एंबुलेंस मंगाकर उन्हें अस्पताल भेजवाया. यही नहीं, उन्होंने जिले के डीसी एवं एसपी को टीएमएच प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा जमशेदपुर से कांड्रृसरायकेला के रास्ते कुचाई जा रहे थे. इसी दौरान भोलाडीह के पास एक युवक एवं एक युवती सड़क किनारे जख्मी अवस्था में गिरे दिखे. श्री मुंडा ने तुरत गाड़ी रोकवाकर दोनों का हालचाल जाना एवं एंबुलेंस मंगाकर उन्हें अस्पताल भेजवाया. इसके साथ ही उन्होंने जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं एसपी मुकेश लुणायत से फोन पर बात कर उन्हें टीएमएच प्रबंधन से समन्वय स्था3पित कर दोनों घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उधर, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि आपकी ज़िंदगी अनमोल है, सावधानी ही सुरक्षा है. वैसे दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दरान मृत्यु हो जाने की सूचना है. बताया जाता है कि दोनों जख्मी भाई-बहन थे जो सोनारी के राहनवाले थे.




